गढ़वा और हजारीबाग के सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू का दामन, जानिए केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने क्या कहा

    गढ़वा और हजारीबाग के सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू का दामन, जानिए  केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने क्या कहा

    रांची(RANCHI): लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू संगठन को मजबूत करने के दिशा में लगातार काम कर रही है.हर दिन केंद्रीय कार्यालय में सैकड़ो लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को मिलन समारोह आयोजित कर गढ़वा और हजारीबाग के सैकड़ों लोगों ने विभिन्न पार्टी को त्याग कर आजसू के प्रति अपनी आस्था दिखाई है.आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी का पार्टी में स्वागत किया.

    राज्य के विकास के लिए सभी को होना होगा एकजुट: सुदेश महतो

    इस दौरान आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड को विकसित राज्य बनाने में सभी की भागीदारी की जरूरत है.जिस तरह से अलग राज्य के लिए आजसू ने लड़ाई लड़ी है.अब राज्य के विकास के लिए भी सभी को एकजुट होकर काम करना है. सभी धर्म जाती के लोगों को साथ लेकर ही आजसू आगे की लड़ाई भी लड़ेगी.

    रिपोर्ट: समीर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news