7 अगस्त को लौह नगरी में निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों में जुटे भाजपाई

    7 अगस्त को लौह नगरी में निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों में जुटे भाजपाई

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सात अगस्त के विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर तैयारियां कर रही है. जमशेदपुर भाजपा महानगर की ओर से आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता और भव्यता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. 'विशाल तिरंगा यात्रा' के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 7 अगस्त, रविवार को पार्टी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा साकची आम बागान मैदान से निकाली जाएगी. सुबह 9 बजे कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और देशभक्ति संगीत के साथ कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए पैदल मार्च कर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे.

    युवा को प्रेरणा करने ही एकमात्र लक्ष्य

    'विशाल तिरंगा यात्रा' अभियान के जरिए पार्टी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और लगाव को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करेगी. अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान से भी अवगत होंगे. राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी मजबूत करता है. तिरंगा यात्रा में गुंजन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news