धनबाद में दुर्गापूजा के चंदा के नाम पर गुंडागर्दी, मारवाड़ी समाज हुआ आक्रोशित 

    धनबाद में दुर्गापूजा के चंदा के नाम पर गुंडागर्दी, मारवाड़ी समाज हुआ आक्रोशित 

    धनबाद(DHANBAD): लीजिये अब दुर्गा पूजा के नाम पर शुरू हो गई दबंगई. दुर्गा पूजा के चंदा के लिए  घर पर चढ़कर मारपीट.  पहले हाथ से पिटाई, फिर जूते से पिटाई और उसके बाद लठ  से पिटाई.  यह सब हुआ है बुधवार के सुबह 8:40 बजे.  धनसार  थाना क्षेत्र में दादागिरी करने वाले अपने को धनसार  स्कूल पूजा पंडाल के सदस्य बता रहे थे.  लेकिन उनकी करनी गुंडई  की थी.  जिस व्यक्ति को पीटा  है, उसका नाम सुशील पोद्दार बताया गया है.  सुशील पोद्दार ने हिम्मत दिखाई है और धनसार  थाने को लिखित शिकायत की है.  हो सकता है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही हो , लेकिन चंदा मांगने वाले यही नहीं रुके.  जान बचाने के लिए घर में घुसे सुशील पोद्दार को लगातार ललकारते रहे.  बंद दरवाजे पर लठ  पीटते रहे. 

     मारवाड़ी समाज को भी दी गालियां 
     
    मारवाड़ी समाज को गरियाते रहे.  लौटे तब ,जब उनका सब कुछ करने से मन भर गया.  इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.  इस वीडियो की पुष्टि The Newspost नहीं करता है.  लेकिन वीडियो में जो कुछ दिख रहा है वह  दबंगता और अत्याचार की पराकाष्ठा है. यह कैमरा फुटेज बताया जाता है.  पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि  बुधवार की सुबह तीन चार युवक   पहुंचे.  जब वह घर से निकले तो मनमानी चंदे की मांग की गई.  जब इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे और मारपीट तब तक करते रहे जब तक वह भाग कर घर में घुस नहीं गए. दारवाजा  बंद कर लिए , उसके बाद भी युवक गालियां देते रहे,  पीड़ित के अनुसार इस घटना से उनका पूरा परिवार दहशत  में है.  धनबाद मारवाड़ी जिला समिति के अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और समिति के सदस्य धनबाद के सिटी एसपी से मुलाकात कर फरियाद की है.  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news