बेरंग हुआ रंगों का त्यौहार होली! साहिबगंज में अपराधियों ने खेली खूनी होली, युवक की हत्या से फिर दहला जिला    

    बेरंग हुआ रंगों का त्यौहार होली! साहिबगंज में अपराधियों ने खेली खूनी होली, युवक की हत्या से फिर दहला जिला    

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड के साहिबगंज जिले में एक तरफ रंगों का पर्व होली को लेकर खुशी और उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अपराधियों के हत्या की वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया है. जहां राजमहल थाना क्षेत्र घाटी में मलाही टोला निवासी 30 साल के पाण्डु मंडल को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया है.  

    पाण्डु मंडल होली पर्व मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था 

     वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पाण्डु मंडल होली पर्व मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था.लेकिन देर शाम 7 बजे फॉर बिलर में उसको लेकर आया गया, और गाड़ी को खडा करके ड्राइवर फरार हो गया.घर से निकली युवक की पत्नी ने जाकर देखा,तो उसने अपने पति को मृत पाया. इसके बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़ी और देखते ही देखते घर का रौनक मातम में बदल गया.  

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    वहीं घटना को लेकर साहिबगंज एसपी गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस वारदात से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर घटना की छानबीन में जुटी है,लेकिन साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस प्रशासन पर कई बड़े सवाल खड़ा कर दिया है.   

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news