पाकुड़ का हिरणपुर बना जुए और सट्टे का गढ़, पुलिस बेबस, समाज पर गहराता खतरा

    पाकुड़ का हिरणपुर बना जुए और सट्टे का गढ़, पुलिस बेबस, समाज पर गहराता खतरा

    पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ जिला का हिरणपुर, जो अपनी शांत फिजाओं और ग्रामीण संस्कृति के लिए जाना जाता है, आज जुए और सट्टे के कारोबार की काली छाया में बुरी तरह से घिर चुका है. गांव की गलियों से लेकर फुटबॉल मैदान तक, हर कोना जैसे अब जुए के अड्डों में तब्दील हो चुका है.यह कारोबार सिर्फ पैसों का खेल नहीं, बल्कि समाज की नींव को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है.

    पाकुड़ का हिरणपुर बना जुए और सट्टे का गढ़

    हिरणपुर बाजार स्थित फुटबॉल मैदान हो या थाना क्षेत्र के तारापुर, धावाडांगा और बरमसिया जैसे कई गांव हर जगह जुए और सट्टे का जाल फैला हुआ है.हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब सट्टा संचालकों को पुलिस का कोई डर नहीं रहा. खुलेआम जुए के फड़ लग रहे हैं, और क्षेत्र के कुख्यात जुआरी इन अड्डों पर लाखों का दांव लगाने पहुंचते है.

    पढें क्या स्थानिया लोगों की शिक़ायत

    स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ाना लाखों रुपये का लेन-देन इस अवैध कारोबार में हो रहा है. यह सिर्फ जुआ नहीं, यह एक सामाजिक संक्रमण है, जो युवाओं को दिशाहीन कर रहा है और आपराधिक गतिविधियों को जन्म दे रहा है.चोरी, लूट, मारपीट इन घटनाओं में हाल के दिनों में अप्रत्याशित इजाफा देखा गया है.

    रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news