पाकुड़ में तेज रफ्तार का कहर! हाइवा को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

    पाकुड़ में तेज रफ्तार का कहर! हाइवा को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ के हिरणपुर मुख्य मार्ग पर तारापुर स्थित रिवोल्ट शोरूम के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार, पाकुड़ की ओर से आ रहा 18 चक्का ट्रेलर, सामने से तेज गति में आ रही हाइवा वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 फीट नीचे जा गिरा और एक पेड़ से जा टकराया.

    बाल-बाल बचे चालक-खलासी

    हादसे की भयावहता को देखकर मौके पर पहुँच रहे लोग स्तब्ध रह गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई.ट्रेलर का चालक और खलासी दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है.घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है,साथ ही ट्रेलर और हाइवा को सड़क से हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है.

    पढ़े लोगों ने क्या कहा

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

    रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news