तेज रफ्तार बाइक ने दो महिला को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा इलाज


गिरिडीह(GIRIDIH):गिरीडीह में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां तेज रफ्तार बाईक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें दो महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. गंभीर स्थिति में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ईलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. तो वहीं एक का ईलाज चल रहा है. इसके साथ ही बाईक सवार को भी हल्की चोट आई है.
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
आपको बताये कि ये पूरी घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. जहां मुख्य मार्ग स्थित पिपराडीह गांव की है. जहां मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया. घायल दोनों महिला को आनन-फानन में डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.इस दौरान रास्ते में ही एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरी महिला का इलाज धनबाद में चल रहा है. उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
सुबह महुआ चुनने जा रही थी दोनों महिला
मृत महिला की पहचान पिपराडीह गांव निवासी मोसेमात खेमिया के रुप में हुई है.तो वहीं घायल महिला पिपराडीह निवासी मोसेमात पुरनी के रुप में किया गया. दोनों सगी गोतनी थी. और सुबह महुआ चुनने जा रही थी. सारी बातों की जानकारी मृत महिला के बेटे रामेश्वर यादव ने दी.
पुलिस ने बाइक चालक को किया गिरफ्तार
साथ ही इस मामले को लेकर डुमरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.जिसके बाद पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बाइक को जप्त कर लिया.और आगे की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
4+