मंईयां को हेमंत का तोहफा,खाते में भेजी गई योजना की किस्त,ऐसे करें चेक


रांची(RANCHI): झारखंड सरकार की सबसे बड़ी योजना मंईयां सम्मान की 19 वीं किस्त जारी कर दी गई. रांची समेत सभी जिलों में योजना की किस्त पहुंचना शुरू हो गई. राज्य की करीब 51 लाख से अधिक लाभुक के खाते में विभाग ने DBT के जरिए योजना की किस्त ट्रांसफर किया है.जिससे सभी बेटी बहन के चेहरे पर फिर से एक बार मुस्कान लौट आई है.
19 किस्त जारी
बता दे कि शनिवार देर शाम से योजना की किस्त भेजने की शुरुआत की गई. पहले रांची,खूंटी,धनबाद,जमशेदपुर समेत कई जिलों में विभाग ने पैसे ट्रांसफर किया है. सभी के मोबाईल फोन पर विभाग की ओर से मैसेज भी भेजा गया है. जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 19 वीं उनके खाते में भेज दी गई है.
होली से पहले भेजने की तैयारी
दरअसल विभाग योजना की किस्त होली से पहले भेजने की तैयारी कर रहा था. लेकिन इस बीच जब देखा गया की होली के समय देरी हो सकती है. जिसके बाद विभाग ने सभी को पैसे 22 फरवरी को ही ट्रांसफर कर दिया है.
योजना में किसे भेजा गया पैसा
मंईयां सम्मान योजना की वैसे लाभुक को किस्त भेजी गई है. जिनका DBT की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. साथ ही सत्यापन पूरा हो चुका है. आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक है. और इससे पूर्व उन्हे योजना की किस्त मिली है तो आपके खाते में योजना की किस्त पहुंचेगी.
अगर आप अपनी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते है तो ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक website पर जा कर अपने स्टैटस को चेक कर सकते है. जिसमें आधार कार्ड नंबर से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी. आपकी कब तक की किस्त भुगतान हुई और आगे किस डेट में पैसा भेजा जाएगा.
4+