Big News: जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से बने झारखंड के मुख्यमंत्री, शाम में पहुंच सकते हैं राजभवन

    Big News: जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से बने झारखंड के मुख्यमंत्री, शाम में पहुंच सकते हैं राजभवन

    रांची (RANCHI): झारखंड में एक बार फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने वाला है. इंडी गठबंधन के विधायकों की बैठक में अपना नया नेता हेमन्त सोरेन को चुन लिया गया है. अब इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है. साथ ही पार्टी में चंपाई सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी पूरी कर ली गई है. बता दे कि झारखंड की सत्ता में काबिज इंडी गठबंधन के विधायक दल की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई.इस बैठक में हेमन्त को नया विधायक दल का नेता चुना गया है. अब चम्पाई सोरेन को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

    देर शाम राज्यपाल के लौटने के साथ चम्पाई देंगे इस्तीफा

    चंपई सोरेन देर शाम तक राज्यपाल को इस्तीफा सौप सकते हैं. राज्यपाल फिलहाल झारखंड से बाहर हैं. जैसे आज राज्यपाल शाम तक झारखंड लौटेंगे. जिसके बाद  झारखंड में बड़ा सियासी उलट फेर देखने को मिलेगा. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news