रांची(RANCHI): झारखंड सरकार लगातार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है. एक तरफ जहां राज्य में एयर एंबुलेंस की सुविधा कि शुरुआत हुई तो, वहीं अब सड़क दुर्घटना से निजात पाने के लिए भी सरकार द्वारा विशेष पहल की जा रही है. जिसके तहत मुख्यमंत्री सड़क किनारे अब हेलिपैड बनाने पर विचार कर रही है.
स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने का काम कर रही राज्य सरकार
एयर एंबुलेंस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में पहली बार एयर एंबुलेंस की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक कड़ी जोड़ने का काम किया गया है. स्वास्थ्य को लेकर हमेशा विभिन्न माध्यमों से टिका टिप्पणी की जाती है. लेकिन हम आलोचना को अलग रख कर राज्य के स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य सुविधाएं अन्य राज्यो से कई गुना बेहतर है.
झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां पहाड़,जंगल और शहर में भी लोग रहते है. लेकिन फिर भी हम पहाड़ से लेकर शहर तक स्वास्थ्य सेवा दे रहे है. हम सड़क पर सैकड़ो एम्बुलेंस चला रहे है. जिससे लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि जहां चार चक्का एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है वहां बाइक एम्बुलेंस की मदद ली जा रही है. अब और भी सैकड़ो एम्बुलेंस राज्य को मिलने जा रही है. रिम्स को लेकर कई खबरें चलती है कोर्ट संज्ञान लेते है बावजूद इसके हम देश की सबसे अच्छी मशीनों को रिम्स में लगाया. जिससे गरीब जनता को लाभ मिल रहा है.
स्वास्थ्य सुविधा को हाई टेक करने की कोशिश में सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में एयर एंबुलेंस शुरू की गई है तो इसके साथ ही राज्य के 200 से अधिक लोगों ने इसकी जानकारी वेबसाइट और मोबाइल नंबर के जरिए ली है. इस एम्बुलेंस का लाभ लेने के लिए एक दर निर्धारित की गई है. लेकिन अगर किसी के पास पैसे नहीं हुए तो भी सरकार उन्हें मदद कर बेहतर इलाज के लिए अपने खर्च पर भेजने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस की शुरुआत करने के बाद भी कई कड़ी को जोड़ने का काम किया जा रहा है. हम राज्य के स्वास्थ्य सुविधाओं को कैसे हाई टेक करे इस पर काम कर रहे है.
सड़क किनारे बनाया जाएगा हेली पैड
राज्य में बड़े पैमाने पर सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाती है. दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है. इसके लिए सरकार काम कर रही है. हम ऐसी योजना बना रहे है जिसमें सड़क के किनारे जगह जगह हेली पैड का निर्माण किया जाएगा. जिससे लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए. जिससे उसकी जान बच जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में एयरपोर्ट बना कर राज्य के कोने-कोने में एयर एंबुलेंस सेवा देने की योजना है फिलहाल छह जिलों में यह सुविधा है, लेकिन आने वाले दिनों में सभी जगह पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+

