लोगों को भरमाने के लिए हेमंत कर रहे हैं जोहार यात्रा, जानिए bjp नेता ने क्या कहा

    लोगों को भरमाने के लिए हेमंत कर रहे हैं जोहार यात्रा, जानिए bjp नेता ने क्या कहा

    गुमला (GUMLA): झारखंड सरकार द्वारा सरकार के तीन साल के पूरा होने को लेकर सरकार की उपलब्धि बताने के उद्देश्य से पूरे राज्य में जोहार यात्रा निकालने की योजना है. हेमंत सरकार द्वारा निकाले जाने वाली जोहार यात्रा को लेकर बीजेपी नेताओ ने अभी से ही सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है.

    लोगों को गुमराह करने का तरीका है जोहार यात्रा

    गुमला जिला के दौरा पर आए बीजेपी के नेताओ ने जोहार यात्रा को जनता को गुमराह करने का तरीका बताया है. जिला के दौरा पर आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण उरांव ने कहा कि वर्तमान सरकार जो पूरी तरह से लूट खसोट में लगी है वह किस तरह के विकास की बात को लेकर जनता के पास जाएगी उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेता और मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई पदाधिकारी आज ईडी के जांच के दायरे में है तो क्या सरकार इसी को बिकास बता रही है .

    सरकार के नाम पर मजाक हो रहा है, जानिए  bjp की खरी खरी

    उन्होंने कहा कि विकास इस राज्य के सरकर के नाम पर मजाक जैसा लग रहा है. वही बीजेपी के पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि अगर सरकार बिकास की होती तो जोहार नाम की यात्रा निकालने की जरूरत ही ना पड़ती.उन्होंने कहा कि इस राज्य में केवल लूट खसोट हुई है बिकास नही हुआ है,तीन साल पूरी तरह लूट का साल रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news