स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, बन्ना गुप्ता ने मांगों को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, बन्ना गुप्ता ने मांगों को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को भी जारी रही. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवास का घेराव करने पहुंचे. हालांकि, पुलिस पूर्व से इसके लिए तैयार थी. पुलिस ने आवास से कुछ दूरी पर ही बैरिकेड लगाकर कर्मियों को सड़क पर ही रोक दिया. गुस्साए कर्मी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. संघ का का कहना है कि 10-15 वर्ष से लोग स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवा दे रहे हैं. अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है. इसी कारण उन लोगों में आक्रोश है. इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य कर्मियों से मिले. उनकी मांगों को सुना और 7 फरवरी को रांची में एक बैठक की बातें कही. उन्होंने सभी की समस्याओं को सुनकर उनकी मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया.

    स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित

    इस दौरान कदमा मुख्य सड़क भी जाम हो गई थी. लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगे. इस प्रदर्शन से भी स्वास्थ्य मंत्री का दिल नहीं पिघला. बता दें कि नियमितीकरण को लेकर मंगलवार से ही स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं. इनमें एएनएम, जीएनएम, पैथोलॉजिस्ट, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, एक्स-रे टेक्निशियन और अन्य कर्मचारी हैं. इनके सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है. संघ का का कहना है कि 10-15 वर्ष से लोग स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवा दे रहे हैं. अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है. जबकि अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की बात सरकार के चुनावी घोषणा-पत्र में भी शामिल था.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news