नगर निकाय चुनाव में दिख रहा आधी आबादी का दबदबा, धनबाद में कुल 262 महिलाएं आजमा रही है किस्मत


धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निकाय चुनाव में इस बार आधी आबादी की मजबूत भागीदारी देखने को मिल रही है. घर का काम संभालने के साथ ही चुनावी जनसंपर्क अभियान में भी महिलाएं पीछे नहीं है.धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डों में कुल 447 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए खड़े है. इसमें आधे से अधिक 262 उम्मीदवार महिलाए है, जबकि 185 पुरुष उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. वहीं, अनारक्षित 29 वार्डों में कुल 58 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है.
महिलाओं को भी समान रूप से चुनाव लड़ने का अवसर
नगर निकाय चुनाव में आधी आबादी यानी महिलाओं को भी समान रूप से चुनाव लड़ने का अवसर मिला है. धनबाद नगर निगम के कुल 55 वार्डों में से 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। महिलाओं के लिए आरक्षित 26 वार्डों में भी मुकाबला काफी दिलचस्प है. वार्ड संख्या 27 में 10 महिला प्रत्याशी चुनाव में अपना दम दिखा रही है. वार्डो में साफ-सफाई, नाली, पानी, बिजली, सड़क जैसी मुलभुत अवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, हाट-बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था करने का वादा कर रही है.
महिलाओं में दिख रहा है चुनाव को लेकर उत्साह
चुनाव में महिलाओं को भागीदारी दिए जाने के इस मौके को महिलाएं इसे एक अच्छा अवसर मान रही हैं और इस बात से उत्साहित भी हैं कि उन्हें उनके वार्ड को एक बेहतर वार्ड के रूप में विकसित करने का मौका मिला है.इस चुनाव में न सिर्फ पार्षद पद के लिए, बल्कि मेयर पद के लिए भी महिलाएं चुनाव में जोर लगा रही है.धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं इनमें चार महिला प्रत्याशी भी शामिल है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
4+