हज यात्रा: फाइव स्टार होटल में रहेंगे झारखंड के हाजी, इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग

    हज यात्रा: फाइव स्टार होटल में रहेंगे झारखंड के हाजी, इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग

    रांची(RANCHI)- हाजियों को हो रही परेशानी को लेकर झारखंड हज कमिटी ने पहल की थी. उसका फलाफल मिला है. कोलकाता से झारखंड के हाजी मक्का जाएंगे यानी हज यात्रा पर जाएंगे. बार-बार फ्लाइट रीशेड्यूल होने की वजह से झारखंड के हाजियों को परेशानी हो रही थी. झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी अन्य केंद्रीय हज कमिटी के अध्यक्ष से इस विषय में गंभीरता से बात की और इस बात पर ऐतराज जताया कि इतनी गर्मी में कोलकाता में झारखंड के हाजी टेंट में कैसे रहेंगे. इरफान अंसारी का यह प्रयास रंग लाया और केंद्रीय हज कमेटी ने झारखंड के हाजियों के लिए फाइव स्टार होटल की सुविधा उपलब्ध कराई.

    हज यात्रा पर जाने वाले झारखंड के लोगों ने जताया आभार

    झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष विधायक सह विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड के हाजियों के लिए फाइव स्टार होटल का इंतजाम कर दिया गया है.हयात रीजेंसी, जेडब्लू मैरियट,ओबेरॉय ग्रैंड,दी वेस्टिन होटल बुक कर दिया गया है. हज यात्रा पर जाने वाले झारखंड के हाजियों से इरफान अंसारी ने मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया. उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी. 5 स्टार होटल में रहने के खाने का भी इस स्टैंडर्ड का इंतजाम किया गया है. विधायक और झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी अपने प्रयास के सफल होने पर काफी खुश दिख रहे हैं. हज यात्रा पर जाने वाले झारखंड के लोगों ने उनके प्रति आभार जताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news