बरसात में फॉल घूमना पड़ा महंगा, तेज बहाव में बह गया युवक


रांची(RANCHI): बरसात के मौसम में फॉल घूमना महंगा पड़ जाता है. लगातार पर्यटन विभाग लोगों से बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाके और झरना की ओर जाने से मना करता है. लेकिन लोग इनकी बात को नजरंदाज कर देते हैं. और इसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है. हुंडरू फॉल में मस्ती करने दोस्तों के साथ पीठोरीया निवासी रितिक कुमार गया था. लेकिन फॉल में डूबने से उसकी मौत हो गई.
युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर सिकिदिरी थाना पुलिस पहुंच कर युवक की तलाश में जुट गई. कड़ी मशक्त के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ रितिक भी पानी में उतर गया था. लेकिन रितिक किनारे पर चला गया जिससे पानी का तेज बहाव होने के कारन देखते ही देखते वह बह गया.
पानी का बहाव तेज होने के कारण रितिक फॉल से काफी दूर चला गया. उसका शव कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
4+