गुमला : धाविका सुप्रीति कच्छप की सहायता के लिए आगे आए CRPF कमांडेंट, स्पोर्ट्स कीट सौंपा


गुमला(GUMLA): कभी जूते के लिए तरसती एथलेटिक्स सुप्रीति कच्छप को आज स्पो्र्टस किट मयस्सर हुआ. इसमें वर्ल्ड क्लास प्रीमियर ब्रांड अंडर आर्मर कंपनी के एक रनिंग ट्रेक पैंट, रनिंग टीशर्ट दो, कैप 1, रनिंग शूज एक जोड़ा, सॉक्स एक जोड़ा, स्पोर्ट किट बैग एक, ट्रैकसूट और एक जीपीएस स्मार्ट वॉच है. इस तोहफे को देने रायपुर सीआरपीएफ के कमांडेंट रविंद्र भगत ने दिल्ली में धाविका सुप्रीति कच्छप को सौंपा. घाघरा प्रखण्ड के सरांगो पोखराटोली के रहने वाले भगत ने बताया कि उन्होंने इसलिए कीट दी है ताकि सुप्रीति को किसी भी दौड़ में अब किसी प्रकार की दिक्कत ना हो.
गांव और देश का नाम रौशन करें सुप्रीति
सीआरपीएफ कमांडेंट रविंद्र भगत ने दूरभाष पर बताया कि सुप्रीति कच्छप कोलंबिया अंडर 20 2022 के लिए एथलेटिक्स दौड़ में जा रही हैं और उसके पास जूता सहित कई उपकरण नहीं थे. इसकी सूचना मिलने पर नीदरलैंड यूरोप से अंडर आर्मर बेस्ट वर्ल्ड क्लास कंपनी का सभी चीजों को उपलब्ध कराया गया है ताकि सुप्रिती बेहतर कर अपने गांव, राज्य और देश का नाम रोशन करें. किसी भी उपकरण के अभाव में उसके प्रैक्टिस में दिक्कत ना हो, उसके लिए यह प्रयास किया गया है. आने वाले समय में से सुप्रीति को और बेहतर सहयोग भी किया जाएगा ताकि वह बेहतर करें.
डीसी ने पहले दिया था डेढ़ लाख रुपये
21 जुलाई को उपायुक्त सुशांत गौरव ने घाघरा के बुरहु गांव जाकर सुप्रीती कच्छप की माता बालमती उरांव को उनकी बेटी की सफलता के लिए 1 लाख 55 हजार का प्रोत्साहन राशि दी थी. उसी दिन अडानी फाउंडेशन की ओर से विक्रम ने 50 हजार का चेक सुप्रीति की मां को सौंपा था. बता दें कि पिछले दिनो हरियाणा में हुई प्रतियोगिता में सुप्रीति ने पांच वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ स्वर्ण पदक हासिल किया था. सुप्रीति ने तीन हजार मीटर की दौड़ 9 मिनट 46.14 सेकेंड का समय लेते हुए अंडर 18 वर्ग में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है. सुप्रीति ने पहले के रिकार्ड 9 मिनट 50.50 के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ा है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+