गुमला : एसीबी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और कम्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    गुमला : एसीबी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और कम्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    गुमला (GUMLA) : गुमला जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर व कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है.  जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने एक लाख रुपया घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. फिलहाल एसीबी की टीम दोनों को अपने साथ रांची लेकर गयी है.

    बता दें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर ने पिछले 12 मई 2023 को माघी बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया था और निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा था. वादिनी ने 12 दिसंबर 23 को स्पष्टीकरण समर्पित करते हुए दोषमुक्त करने का आग्रह किया था. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोषमुक्त करने के लिए एचएम कुंती देवी से एक लाख रुपये की मांग की थी. जिसके बाद वादिनी ने एसीबी को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही एसीबी की जांच शुरू की. औऱ गुरूवार को एसीबी की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर औऱ कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को गिरफ्तार कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news