तुपुदाना में नशा करने के दौरान गार्ड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    तुपुदाना में नशा करने के दौरान गार्ड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बसारगढ़ स्थित एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है. फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.  

    अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता था विद्यानंद

    जानकारी के अनुसार, एक अपार्टमेंट  मृतक विद्यानंद शर्मा गार्ड की नौकरी करता था. जिसकी शनिवार देर रात गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या कर दी गई.जिसके बाद सुबह स्थानिय लोगों ने विद्यानंद शर्मा का शव देखा. साथ ही पुलिस को मौके की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि विद्यानंद शर्मा मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहना वाला था और यहां पर वह गार्ड की नौकरी करता था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news