BREAKING: निरसा में जमीन फटी, जमीन में समाई ड्रिल मशीन, इलाके में दहशत

    BREAKING: निरसा में जमीन फटी, जमीन में समाई ड्रिल मशीन, इलाके में दहशत

    धनबाद(DHANBAD): निरसा के दही बाड़ी कोलियरी में गुरुवार की तड़के जमीन धंस गई. घटना के दौरान एक ड्रिल मशीन जमीन में समा गई. बता दें कि यहां 500 मीटर के दायरे में धसान हुआ है. हालांकि किसी की हताहत की खबर सामने नहीं आई है. लेकिन इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में काफी दहशत है.

    बरसात शुरू होते ही बड़ी धसान की घटना

    क्षेत्र में पहले ही 10 तारीख को जमीन में दरार आने की बात सामने आई थी. जिसके बाद गुरुवार को धसान की घटना हुई. बरसात शुरू होते ही कोयलांचल में धसान की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. ऐसे में क्षेत्र और आसपास में रहने वाले लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है. जिसके बाद से ही लोगों को प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद है.

    रिपोर्ट: बिनोद सिंह,निरसा/धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news