राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की, कहा-यूपी के नाथ समुदाय के प्रमुख मंदिरों का भी अवश्य करें दर्शन 

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की, कहा-यूपी के नाथ समुदाय के प्रमुख मंदिरों का भी अवश्य करें दर्शन 

    देवघर (DEOGHAR): झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तय कार्यक्रम के तहत हवाई मार्ग से देवघर पहुँचे. एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन द्वारा स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद राज्यपाल सीधा बाबा मंदिर पहुचे जहाँ मंदिर प्रबंधन और पुरोहितों द्वारा इनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया. इन्हें मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प कराया गया फिर गर्भगृह ले जा कर बाबा बैद्यनाथ की विधि विधान से पूजा और अभिषेक कराई गई.इस दौरान डीसी विशाल सागर,एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

    राज्य की प्रगति और देश की तरक्की की कामना की

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर राज्य की प्रगति और देश की तरक्की की कामना की. राज्यपाल ने बताया कि वे यूपी से आते है जहाँ नाथ समुदाय का प्रमुख स्थान है. उनके 7 मंदिर को देखना चाहिए कि कैसे उस मंदिर का शिल्पी कारों ने निर्माण किया है. वहाँ भी आस्था रख कर एक बार सभी को जाना चाहिए. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद देवघर पुस्तक मेला का उदघाटन भी इनके द्वारा किया जाएगा. 
     

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news