झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी बधाई

    झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी बधाई

    रांची(RANCHI): 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ 15 नवंबर  2000 को झारखंड का गठन किया गया था. इसी अवसर पर राज्य के हर एक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ऐसे में आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राजभवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, फिर उन्होंने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, भगवान बिरसा मुंडा के कोकर  स्थित समाधि स्थल पर जा कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. 

    राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 
    इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को नमन करते हैं उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है.वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा सोशल मीडिया पर झारखंड के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित एवं खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं. साथ ही उन्होंने सभी झारखंड वासियों के सुख समृद्धि राज्य के विकास के साथ समृद्धि झारखंड की कामना भी की है. 

    हेमंत सोरेन ने दिया राज्यवासियों को शुभकामनाएं
    वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष है, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंति और राज्य स्थापना दिवस. उन्होंने लिखा है कि हमारी समृद्धि, संस्कृति, जनजातीय,मूलवासी विरासत और प्राकृतिक संपदा हमारी पहचान और गौरव है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news