विधानसभा में गूंजा-सरकारी अधिकारी थानेदार-एसपी नहीं उठाते फोन,CM से कार्रवाई की मांग


रांची(RANCHI): झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने राज्य में विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया।साथ ही थानेदार से लेकर एसपी के फोन नहीं उठाने के मामले को सदन में रखते हुए पूछा की आखिर आम आदमी किसके पास शिकायत दर्ज करायेगा।कौन सुनेगा आम इंसान की बात को.
सरयू राय ने कहा कि झारखण्ड में विधि व्यवस्था सबसे बेहतर होने का दावा सरकार ने किया है.राज्यपाल के अभिभाषण में लिखा गया की झारखण्ड में सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम है.हर तरफ खुशहाली है.लेकिन आखिर जब जमशेदपुर में एक अपहरण होता है और उसे रिसोर्ट से अपराधी उठा ले जाते है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती है.बाद में जब अपहरण का मामला दर्ज कराने पीड़ित पहुंचे तो थाना में अपहरण का जिक्र हटा कर सामान्य मामला के रूप में दर्ज कर लिया.
यह मामला सिर्फ जमशेदपुर का नहीं है बल्कि पुरे झारखण्ड में ऐसा ही हाल है.कोई सुनने वाला नहीं है.अगर किसी का मोबाइल चोरी होता है तो पुलिस चोरी का मामला दर्ज ना कर उसे सन्हा दर्ज कराया जाता है.जिससे साफ़ है कि आखिर झारखण्ड में पुलिस कैसे काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि झारखण्ड के थाना का ऐसा हाल है कि कोई भी एसपी एसएसपी या थानेदार फोन तक किसी का नहीं उठाते है.एक अजीब व्यवस्था चल रही है.जिसमें राज्य की पुलिस खुद दूसरे काम में मसगुल है.उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है.
वहीं विधायक मनोज यादव ने भी फोन नहीं उठाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है.विधायक ने कहा कि झारखण्ड में सरकारी अधिकारी फोन नहीं उठाते है.यहाँ तक की फोन का जवाब भी नहीं मिलता है.ऐसे में ऐसे अधिकारियो पर कड़ी कार्रवाई की जाये।
4+