खुशखबरी: मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में आने लगे 2500, अगर आपने भी किया है आवेदन तो ये जानना आपके लिए है बेहद जरूरी

    खुशखबरी: मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में आने लगे 2500, अगर आपने भी किया है आवेदन तो ये जानना आपके लिए है बेहद जरूरी

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव और हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद मंईयां सम्मान योजना' के लाभार्थियों को पहली किस्त 28 दिसंबर को मिलनी थी, लेकिन यह राशि सभी लाभार्थियों के खाते में दो दिन पहले से भेजना शुरु कर दिया गया हैं. बता दें कि इस योजना की पांचवी किस्त 1000 रुपये से बढ़ा कर 2,500 रुपये करते हुए सभी लाभार्थियों के खाते में क्रेडिट किए  जा रहे है. इधर, पांचवी किस्त पाने के बाद लाभुकों ने बताया कि सीएम हेमंत ने वादे के अनुसार उनके खाते में पाँचवी किस्त भेज दी है. वहीं योजना का लाभ लेने वाली लाभुक बबीता ने बताया कि उनके खाते में 2,500 की पांचवी किस्त आ गई है, साथ ही उन्होंने खुशी भी ज़ाहिर की है. 

    हेमंत सोरेन ने किया अपना वादा पूरा 

    बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत 1000 रुपया दिया जा रहा था. जिसके बाद चुनावी दौर में उन्होंने सभी लाभार्थियों से वादा किया था कि पांचवीं किस्त 1 हजार के बजाए 2,500 रूपये दिए जाएंगे. इसके बाद सभी महिलाओं ने हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया और उन्हें दुबारा सत्ता की कुर्सी पर बैठा दिया. हालाँकि सीएम हेमंत सोरेन ने भी अपना वादा पूरा करते हुए सभी लाभार्थियों के खाते में योजना की राशि 2,500 रुपये भेजना शुरू कर दिया है. वहीं लाभार्थियों को कहना है कि हेमंत सोरेन ने अपना किया हुआ वादा पूरा किया है. 

    जानिए आपके खाते में आया पांचवी किस्त की राशि ?

    वहीं इस बीच, जिन महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, वे ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या उनके खाते में योजना की राशि आ जाएगी. यदि आप भी अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपने आवेदन का स्टैटस चेक करें. दरअसल कई महिलाओं की शिकायतें रहती है कि आवेदन जमा करने के बाद भी मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में नही आ रही है. ऐसे में अगर आप अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते है, तो इन टिप्स को फॉलो कर ले. 

    कैसे चेक करें आवेदन की स्थिति?

    •  मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
           
    • इसके बाद मेन से लॉगिन पर आपको क्लिक करना होगा. फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना होगा.
         
    • फिर स्टेटस चेक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
         
    • इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक संख्या/मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा.   
    •  आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करना होगा. इसके बाद आपकी स्क्रीन  पर आपका स्टेटस दिख जाएगा.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news