Good News:गोड्डा-रांची एक्सप्रेस अब दस स्लीपर कोच के साथ चलेगी,पढ़िए कब से लागू होगा रेलवे का निर्णय

    Good News:गोड्डा-रांची एक्सप्रेस अब दस स्लीपर कोच के साथ चलेगी,पढ़िए कब से लागू होगा रेलवे का निर्णय

    धनबाद(DHANBAD): रेलवे ने एक बड़ा निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए  आरा-रांची-आरा एवं रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच बढ़ेगा. इसका निर्णय होने के बाद तिथि भी तय कर दी गई है. दिनांक 03.07.25 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस एवं दिनांक 04.07.25 से आरा से खुलने वाली गाड़ी सं. 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों को 05 शयनयान श्रेणी कोचों के स्थान पर 06 शयनयान श्रेणी कोचों के साथ चलाया जाएगा.  जिसके परिणामस्वरूप इस ट्रेन में  द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे.

     इधर ,दिनांक 01.07.25 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस एवं दिनांक 02.07.25 से गोड्डा से खुलने वाली गाड़ी सं. 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों को 09 शयनयान श्रेणी कोचों के स्थान पर 10 शयनयान श्रेणी कोचों के साथ चलाया जाएगा.  जिसके परिणामस्वरूप इस ट्रेन  में प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे. यह जानकारी  वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मोहम्मद इकबाल ने दी है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news