गोड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 150 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

    गोड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 150 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

    TNP DESK- गोड्डा पुलिस द्वारा मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर को गिरफ्तार किया है. गोड्डा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है.  पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में छह तस्करों को गिरफ्तार कर 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन डिजिटल तराजू और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

    क्या मिली थी सूचना

    सूचना के मुताबिक कुछ तस्कर निर्माणाधीन हाईवे पर कुरमन के ओवर ब्रिज के नीचे अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर गोड्डा नगर के पास बेचने की फिराक में थे. इस पर तत्काल नगर थाना की पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली. मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

    कौन कौन थे शामिल

    गिरफ्तार आरोपियों में  प्रीतम कुमार आर्या उर्फ प्रीतम सोलर  निवासी हंसडीहा थाना हंसडीहा, चन्दन यादव निवासी फगवारा थाना हंसडीहा, कैफ अंसारी, सुकूरा अंसारी, नौशाद आलम, और मुन्ना अंसारी शामिल हैं. अंतिम चारों गुलाम ,सकुरा ,नौशाद और मुन्ना सभी नगर थाना क्षेत्र के असनबनी और फसिया डंगाल के निवासी हैं .

    क्या हुई बरामदगी 

    बुधवार की शाम sdpo अशोक रविदास ने प्रेस वार्ता कर  बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन डिजिटल वज़न मापने की मशीन और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के इस माल को बेचने के लिए गोड्डा  में एकत्र हुए थे.

    गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, जिसमें कई पुराने मुकदमे दर्ज पाए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी और बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

    रिपोर्ट: अजीत कुमार , गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news