गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अपनी पत्नी संग किया मतदान, समर्थित के जीत का दावा

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अपनी पत्नी संग किया मतदान, समर्थित के जीत का दावा

    देवघर(DEOGHAR):झारखंड में आज निकाय चुनाव हो रहा है.सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है.देवघर में नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है.देवघर के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परिसर में बने मतदान केंद्र पर आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम पहुँचे.बड़ी सादगी के साथ पहले अपना नाम मतदाता सूची में देखा और मतदान पर्ची लेते हुए लाइन में लग गए.कुछ देर इंतज़ार करने के बाद पहले अपना मतदान करने सांसद की पत्नी अंदर गयी फिर बाद में निशिकांत दुबे अपना मताधिकार का प्रयोग किया.

    समर्थित उम्मीदवार के जीत का दावा

    मतदान केंद्र के बाहर निकले सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भले ही पूरे संताल परगना के 18 विधानसभा सीट पर महज एक भाजपा के विधायक है लेकिन निकाय चुनाव में सभी जगह नगर की सरकार बनाने के लिए समर्थित उम्मीदवार की जीत पक्की होने जा रही है.ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हो रहे चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद और इनकी पत्नी दोनों ने कहा कि इससे काफी धीमी गति से मतदान हो रहा है.देश आगे बढ़ रहा है लेकिन झारखंड में ऐसा लगता है कि यह हेमंत सरकार वापस पाषाण युग मे ले जा रही है.

    देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद में 2 लाख 23 हज़ार 536 मतदाता करेंगे मतदान

    नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत देवघर नगर निगम के 36 वार्डो में 172 मतदान केंद्र है.1 लाख 79 हज़ार 278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.इनमें 92 हज़ार 712 पुरूष,86 हज़ार 558 महिला और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है.वही मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 23 वार्ड है जिसमें 46 मतदान केंद्र बना है.इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या है यहां कुल 44 हज़ार 258 मतदाता है जिनमे 22 हज़ार 65 पुरूष मतदाता है जबकि 22 हज़ार 193 महिला मतदाताओं की संख्या है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news