‘जाको राखे साइयां...’ पानी के तेज बहाव में बाइक के साथ बहा युवक, लोगों ने बचाई जान

    ‘जाको राखे साइयां...’ पानी के तेज बहाव में बाइक के साथ बहा युवक, लोगों ने बचाई जान

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सही ही कहा गया है ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’ यह कहावत चरितार्थ हुआ है जमशेदपुर में. जहां मानगो के आजाद नगर में पुल पार करते समय बाइक लेकर युवक बड़ा नाले में बह गया. लेकिन स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेल कर युवक की जान बचा ली. ऐसे में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई.

    जमशेदपुर से कपाली जा रहे थे दो युवक

    दरअसल, तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जमशेदपुर के आजाद नगर में पानी पुल के ऊपर से बह रहा था.  इसी दौरान दो बाइक सवार युवक जमशेदपुर से कपाली जाने का प्रयास कर रहे थे. स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी दोनों बाइक लेकर पुल के ऊपर से गुजर रहे थे. ऐसे में एक युवक बाइक से पार हो गया. लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण दूसरा युवक बाइक के साथ सीधे पुल के ऊपर से नीचे गिर गया और पानी के बहाव में बहने लगा. हालांकि, गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर युवक की जान बचा ली. वहीं, बाइक बह गया.

     

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा/जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news