गिरिडीह में युवक की हत्या बाद बवाल, ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले

    गिरिडीह में युवक की हत्या बाद बवाल, ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में गुरुवार रात हुई मारपीट की घटना में घायल 14 वर्षीय किशोर धोनी रजवार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी 32 वर्षीय मिथिलेश तिवारी को एक ऑटो से भागते वक्त पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के अनुसार, मृतक धोनी रजवार गांव के लखन रजवार का इकलौता पुत्र था. लखन की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, मां दूसरों के घरों में काम कर गुजारा करती है. गुरुवार रात आरोपी मिथिलेश ने किसी विवाद को लेकर धोनी के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

    आरोपी को ग्रामीणों ने दम तक पीटा

    परिजन इलाज के लिए दो दिन तक आर्थिक व्यवस्था जुटाने में लगे रहे, लेकिन शनिवार सुबह धोनी ने दम तोड़ दिया.इसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई.शनिवार सुबह आरोपी ऑटो से कहीं भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया.घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी कम नहीं हुई. इसके बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ गिरिजानंद किस्कु और जेकेएलएम के जिला अध्यक्ष रॉकी नवल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

    स्थानीय लोगों ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है

    प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में थाना से 10 हजार और प्रखंड प्रशासन की ओर से 10 हजार की सहायता राशि दी गई. स्थानीय लोगों ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news