गिरिडीह: ट्रेलर चालक हत्याकांड का खुलासा, निमियाघाट थाना पुलिस ने सात अपराधियों को पकड़ा

    गिरिडीह: ट्रेलर चालक हत्याकांड का खुलासा, निमियाघाट थाना पुलिस ने सात अपराधियों को पकड़ा

    Giridih:- ट्रेलर चालक सत्यनारायण प्रजापति हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह की निमियाघाट थाना पुलिस ने सोमवार को कर दिया. इस हत्याकांड में शामिल सात अपराधियों को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की. इनके पास से एक सिल्वर रंग की चार पहिया वाहन के साथ एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और 7 मोबाइल बरामद किया है. दरअसल, बरामद इसी गाड़ी से ही सातों अपराधियों ने राजस्थान के ट्रेलर चालक की हत्या कर फरार हुए थे. पकड़े गये अपराधियों में छह धनबाद के तोपचांची के अलग-अलग गांव से हैं. तो सांतवां अपराधी निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधुपूर मजार गांव निवासी मो. सद्दाम अंसारी है. अपराधियों में तोपचांची के रहने वाले शाहिद अख्तर, मो. रफीक अंसारी, मो. असलम हुसैन, झंडु महतो, योगेन्द्र महतो और मो. सारुख अंसारी शामिल है.

    अपराधियों ने कबूला अपना अपराध

    पूछताछ में गिरफ्तार सभी अपराधियों ने अपराध कबूलते हुए बताया कि वो सभी तेल चोर गिरोह के है.दरअसल, पिछले शुक्रवार को ईसरी के नेशनल हाईवे में इसी ट्रैलर से तेल चोरी करने के दौरान  चालक से हुए अनबन के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया था. इन लोगों ने बताया कि सभी तेल चोरी कर रहे थे, इस दौरान आवाज के कारण चालक सत्यनारायण प्रजापति की नींद टूटी, और अपराधियों से मृतक का सामना होने के बाद अनबन शुरु हुआ. इस दौरान ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने यह भी बताया कि बरामद चार पहिया वाहन सेबरो लेट गाड़ी रफीक अंसारी की है.

    हईवे पर तेल चोरी का धंधा  

    सातों अपराधियों ने कबूला कि ईसरी बाजार के नेशनल हाईवे से धनबाद के तोपचांची के बीच हर बड़े मालवाहक वाहनों से ईधन के टैंकर से तेल की चोरी करते थे. पिछले शुक्रवार की अहले सुबह ईसरी बाइपास के नेशनल हाइवे के समीप वाहनों की रैकी करने के क्रम में सत्यनारायण प्रजापति का ट्रैलर रुका हुआ दिखा. जो बंगाल के दुर्गापुर से लोहा ब्लैड लोड कर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहा था. लेकिन, ईसरी बाजार के नेशनल हाईवे में ट्रेलर में आएं टेक्नीकल फॉल्ट के कारण चालक ट्रेलर को वहीं खड़ा कर खलासी के साथ सो गया, इसके बाद ही ये वारदात हुई.

    रिपोर्ट- दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news