नाबालिग बच्ची की हत्याकांड में शामिल महिला और उसके प्रेमी को गिरिडीह पुलिस ने गुजरात से दबोचा, पुरानी रंजिश में ली गई थी बच्ची की जान

    नाबालिग बच्ची की हत्याकांड में शामिल महिला और उसके प्रेमी को गिरिडीह पुलिस ने गुजरात से दबोचा, पुरानी रंजिश में ली गई थी बच्ची की जान

    गिरीडीह(GIRIDIH): देवघर के कुंडा थाना इलाके के चितोलोधिया गांव के झाड़ी में बरामद नाबालिग बच्ची के शव मामले का खुलासा गिरीडीह पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में गिरीडीह की देवरी पुलिस ने एक महिला समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार देवरी के तूरिया टोला गांव की अनीता देवी ने अपने प्रेमी राजकुमार हाजरा के साथ मिलकर अपने गांव के पड़ोसी की बेटी का पहले अपहरण किया. जिसके बाद देवघर में उसकी हत्या कर झाड़ी में उसके शव को फेंक दिया. वहीं, नाबालिग बच्ची के अपहरण और हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए बाइक के साथ 2 मोबाइल भी देवरी पुलिस ने बरामद किया है.

    देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनीता देवी की मृत बच्ची के परिवार वालों के साथ सालों से पुरानी रंजिश थी. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए अनीता देवी ने अपने प्रेमी राजकुमार हाजरा से सहायता ली. जिसके बाद दोनों ने पहले 31 जनवरी को बच्ची का अपहरण कर उसे देवघर ले गए. जहां बच्ची की हत्या की गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अनिता देवी को उसके प्रेमी राजकुमार ने वापस घर भेज दिया और खुद गुजरात फरार हो गया.

    वहीं, इस घटना के प्रकाश में आते ही देवघर और गिरिडीह देवरी पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करनी शुरू कर दी और सभी पहलुओं पर जांच करते हुए राजकुमार हाजरा को गुजरात से दबोच लिया. आरोपी से सख्ती से पूछताछ में राजकुमार ने अपना जुर्म कबूल लिया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news