गिरीडीह पुलिस ने 6 लूटेरो को किया गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद,अपराधियों पर 50 से अधिक मामले दर्ज   

    गिरीडीह पुलिस ने 6 लूटेरो को किया गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद,अपराधियों पर 50 से अधिक मामले दर्ज   

    गिरिडीह(GIRIDIH): जमुआ थाना इलाके के द्वारपहरी में ज़ेवर कारोबारी विशाल सोनी को हथियार का भय दिखाकर लूटने वाले गिरोह के छह अपराधियों को गिरिडीह पुलिस दबोचने मे सफल रही. अपराधियों के पास से कई समान बरामद किया गया है. साथ ही कई जानकारी आरोपियों से पुलिस को मिली है. इस मामले का खुलासा एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया है.    

    बता दे कि घटना 22 मई कि है. तीन अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने पहले तीनों  अपराधियों को हिरासत में लिया गया. जिसके बाद निशानदेही पर जमुआ, धनवार और पचम्बा थाना पुलिस ने गिरोह के छह अपराधियों को दबोचा लिया. जब सख्ती से पूछताछ किया. तो इन अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस के साथ ज़ेवर कारोबारी से लुटा गया 10 पीस चांदी का पायल, लूट में इस्तेमाल कि गई दो बाइक भी बरामद कर लिया गया.

    शनिवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में धनबाद के झरिया थाना इलाके के साहना निवासी मुनेश्वर बेलदार के साथ पचम्बा थाना के करहरबारी गांव निवासी भोला सिंह, माथाडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी, पपराटांड निवासी अजय दास, राजू दास, जमुआ थाना इलाके के कुरूमटांड गांव निवासी छोटू सिंह शामिल है.

    एसपी और एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार इन छह अपराधियों में जमुआ के छोटू सिंह के खिलाफ जमुआ और देवरी में  पहले से 15 केस दर्ज है. जबकि राजू दास के खिलाफ ही देवरी और जमुआ मे 5 केस दर्ज है. तो भोला सिंह के खिलाफ ही  जमुआ, पचम्बा, हीरोडीह और धनवार मे 9 केस दर्ज है. मुनेश्वर बेलदार के खिलाफ ही नगर और जमुआ मे तीन मामले दर्ज है. समीर अंसारी के खिलाफ जमुआ मे दो और अजय दास के खिलाफ ही दो केस दर्ज है. लेकिन यही सारे अपराधी रेकी कर बड़े बड़े कारोबारियों को लुटते थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news