गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, होम गार्ड कैंप से लुटे गए हथियार दशकों बाद पीरटांड से बरामद

    गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, होम गार्ड कैंप से लुटे गए हथियार दशकों बाद पीरटांड से बरामद

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह पुलिस ने पीरटांड के पारसनाथ के तराई इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. गृह मंत्रालय द्वारा खुली छुट्ट के देने के बाद नक्सलियो के खिलाफ करीब चार साल बाद इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी.शनिवार को गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ कॉमडेंट कुमार ओमप्रकाश सिंह और डीएसपी कोसर अली ने जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पिरतांड के खुखरा ओपी के पारसनाथ पहाड़ के करीब भाल्कि पहड़ी और कानेडीह बंकर से बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किया गया. बंकर जमीन के 15 फिट अंदर था, जिसे बीडीडीएस टीम के सहयोग से खोजा गया.

     होम गार्ड कैंप से लुटे गए हथियार दशकों बाद पीरटांड से बरामद

     एसपी और एएसपी ने बताया कि सूचना था कि इलाके में हार्डकोर नक्सली का मूवमेंट है. और नए सिरे से इलाके में वर्चस्व बनाने के प्रयास में है. लिहाजा, इसी सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. जिसने सर्च ऑपरेशन टीम को सफलता हाथ लगी, और बंकर बरामद हुआ. जिसमे 11 राईफल के साथ 6 अलग अलग मॉडल के हेंड ग्रेंड और वायरिंग तार का दो स्टॉक जब्त किया गया. एसपी ने बताया कि बरामद सारे राईफल गिरिडीह के होम गार्ड कैंप से लुटे हुए लग रहे है. लेकिन जांच किया जा रहा है. क्योंकि बंकर के अंदर होने के कारण इन्हे साफ कर देखा गया, तो अधिकांश में शॉर्ट में इंग्लिश में जीआरडी लिखा हुआ है. इसमें कुछ राईफल के बट टूट चुके है. 

    2008 में लुटा गया था हथियारों का जखीरा

    वैसे यह भी जांच किया जा रहा है कि सारे होम गार्ड कैंप से लुटे हुए थे, या कही और से लुटे गए हथियार छिपाकर रखा गया था. बताते चले कि साल 2008 में गिरिडीह के पचंबा थाना में होम गार्ड कैंप संचलित था, और नक्सलियो ने उस समय गौशाला मेला का सहारा लेकर होम गार्ड कैंप में हमला कर 134 राईफल लूट कर फ़रार हो गए थे.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news