गिरिडीह: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, जानें फिर पुलिस ने क्या किया

    गिरिडीह: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, जानें फिर पुलिस ने क्या किया

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.जहां बेलातांड गांव के मोड़ पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई. जिसमे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक गांडेय थाना इलाके के भंदरकुंडा गांव का रहने वाला मोहम्मद बदरुद्दीन था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

    सड़क हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया

     वहीं इस सड़क हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, और जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे. लगभग आधा घंटे जाम लगने के बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क जाम को हटवाकर लोगों से बातचीत कर समझाया.

    विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बदरुद्दीन के बाइक को टक्कर मार दी

    थाना प्रभारी ने लोगों आश्वासन दिया कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. बताया जाता है कि मृतक बदरुद्दीन अपने घर भंडारकुंडा गांव से बाइक से बंगाल के आसनसोल जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बदरुद्दीन के बाइक को टक्कर मार दी.जिसमे बाइक सवार की मौत हो गई. इस घटना से मृतक के परिजनों में गमगिनता का माहौल व्याप्त है.

    रिपोर्ट-संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news