गिरिडीह जैन समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा, महिलाओं और बच्चों ने लगाया भगवान महावीर का जयकारा

    गिरिडीह जैन समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा, महिलाओं और बच्चों ने लगाया भगवान महावीर का जयकारा

    गिरिडीह (GIRIDIH): जैन समुदाय के पहले और हर जनमानस में आहिशा परमो धर्म का संदेश देने वाले तीर्थंकर भगवान महावीर के 2622वे जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज ने शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाला. गाजे बाजे के साथ जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर निकले शोभा यात्रा बड़ा चौक के जैन मंदिर से निकला.

    यात्रा में काफी संख्या में भक्त उपस्थित

    शोभा यात्रा में काफी संख्या में जैन समाज के साथ कई दूसरे समाज के भक्तो ने भी भगवान महावीर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए. जबकि जूनियर जैन स्कूल के छात्रों के साथ स्कूल के टीचर्स भी शामिल हुए. जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर निकले शोभा यात्रा शहर के कई चौक से गुजरा, तो भक्तो द्वारा भगवान महावीर के खूब जयकारे भी लगाए जा रहे थे. हर एक भक्त भगवान महावीर के आस्था में डूबा हुआ दिखाई दिया.

    भक्तो ने की महावीर भगवान की आरती

    यात्रा में भव्य रथ में भगवान महावीर के अस्तधातु की मूर्ति को सजाया गया. जिसमे जैन समाज के वरिष्ठ अधिकारी महावीर जैन भगवा वस्त्र में बैठे सेवा में लगे हुए थे. जबकि दूसरे ट्रक में भगवान महावीर के बड़े फोटो के साथ बच्चो की टोली अलग अलग स्लोगन लिखे तख्ती लिए शामिल हुई. जीओ और जीने दो के संदेश लिखे तख्ती के साथ बच्चो की टोली भी उत्साहित दिखे. जैन मंदिर से निकल कर शोभा यात्रा इस दौरान जिन रास्तों से गुजरी. उन रास्तों में जैन समाज के भक्तो ने रथ में विराजमान भगवान महावीर की आरती भी किया.

    मौके पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शिव मुहल्ला में पेयजल और लस्सी की व्यस्था भक्तो के लिए किया गया था. शोभा यात्रा में जैन समाज के अशोक पंड्या, अंकित पांड्या, अजय जैन, अविनाश सेठी, अमित जैन, राजन जैन, महेश जैन, लोकेश जैन, अजीत सेठी, शैलेश जैन, धीरज जैन समेत काफी संख्या में जैन समाज के गणमान्य पुरुष, महिलाएं और युवाओं के साथ बच्चे शामिल हुए. शहर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. जहा कई और अनुष्ठान किए गए.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news