गिरिडीह: तेज रफ्तार का कहर, ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

    गिरिडीह: तेज रफ्तार का कहर, ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार बाइक और सवारी से भरा ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इसमें बाइक चालक सहित ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर निमियाघाट पुलिस द्वारा सभी घायलों को डुमरी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल 4 लोगो को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.

    आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

    बताते चलें कि इस घटना में बाइक चालक गुलाम रब्बानी(22) पिता मोहम्मद मुस्ताक झुमरा हजारीबाग, मोहम्मद शकील(32) कतरास धनबाद और ऑटो सवार राकेश तुरी(34) पिता सुखलाल तुरी, गायत्री देवी(45) दोनों सुरही नावाडीह बोकारो और रविंद्र सिंह(46) पिता भैरव सिंह कतरास धनबाद को रेफर किया गया जबकि अन्य को ईलाज के पश्चात घर भेज दिया गया. फिलहाल, निमियाघाट पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो और बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    रिपोर्ट: दिनेश, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news