गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने होटल में मारा छापा, 5 लाख का नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार 

    गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने होटल में मारा छापा, 5 लाख का नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी के इसरी बाजार स्थित यादव होटल में उत्पाद विभाग ने रविवार देर रात छापा मारा. छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब सहित शराब बनाने की सामग्री को जब्त किया. साथ ही पुलिस ने एक होटल के संचालक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बता दें कि जब्त की गई नकली शराब की कीमत करीब पांच लाख रूपए है.

    5 लाख रूपए की है जब्त शराब 

    उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुधीर कुमार की मानें तो जब्त शराब की कीमत लगभग 5 लाख रूपये है. अधीक्षक ने कहा कि लगातार उन्हें शिकायत मिल रही थी कि इसरी बाजार में नकली शराब बनाकर बेचा जा रहा है. इसी के निशानदेही पर छापेमारी करते हुए उन्होंने भारी मात्रा में नकली शराब सहित शराब बनाने का सामान जब्त किया. वहीं उत्पाद विभाग के इस छापेमारी अभियान से अवैध शराब संचालकों में हड़कंप मच गया है.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news