गिरिडीह:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरा मामला

    गिरिडीह:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरा मामला

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरडीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंटे भी चलाए गए जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया.जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए है. घायलों की पहचान 55 वर्षीय भगीरथ मोदी, 50 वर्षीय बेबी देवी, 28 वर्षीय अजय मोदी, 25 वर्षीय दीपक मोदी, 22 वर्षीय नीतीश मोदी, 50 वर्षीय ठाकुरी साव, 50 वर्षीय सुनीता देवी, 45 वर्षीय वासुदेव सिंह, 72 वर्षीय एतवारी सिंह, 35 वर्षीय पारो देवी, 52 वर्षीय उमेश सिंह,40 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है.

    पढ़ें पूरा मामला

    जानकारी देते हुए एक पक्ष के अजय मोदी ने बताया कि ट्रैक्टर से उक्त जमीन की जोताई कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और मिर्च पावडर आंख में झोंक दिया और मारपीट करने लगे जिससे हमलोग घायल हो गए.वहीं दूसरे पक्ष के एतवारी सिंह ने बताया कि उक्त जमीन को जोतने के दौरान मैंने उसे जोतने से मना करते हुए कहा कि यह विवादित जमीन है.

     जिसका न्यायालय में मामला लंबित है जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता है इसे कोई उपयोग नही करेगा तभी प्रथम पक्ष के दर्जनों लोग आए और मारपीट करने लगे. इस दौरान सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया. जहाँ से 10 लोगों को गम्भीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news