32 किलोमीटर के दायरे में बन रहे दो टोल प्लाज़ा का बढ़ता जा रहा विरोध, अब विधायक का भी मिला साथ


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): राष्ट्रीय उच्च पथ पर 32 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है. इसका इस इलाके के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. इसमें लोगों को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का भी समर्थन मिल रहा है. दोनों टोल प्लाज़ा के निर्माण के विरोध में विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीणों के साथ एनएचआई पुतडू, महुलिया टोल प्लाजा के पास एक दिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से एनएचआई को संकेत दिया गया कि निर्माण हो रहे टोल प्लाजा के निर्माण कार्य को बंद कर दे, अन्यथा एनएचआई को पूरी तरह जाम कर देंगे.
60 किलोमीटर पर एक टोल प्लाज़ा के निर्माण का है नियम
बता दें कि एनएचआई पर 60 किलो मीटर पर टोल प्लाजा का निर्माण करना है, लेकिन घाटशिला विधानसभा मे ही दो टोल प्लाजा निर्माण कर दिया गया है. इसका विरोध गालूडीह के रहने वाले लोग कर रहे हैं. टोल प्लाजा निर्माण स्थल पुतडू के करीबन 400 परिवार प्रभावित हो रहे हैं. प्रभावित ग्रामीणों ने अधिग्रहण जमीन पर कम मुआवजा देने का भी आरोप लगाया है.
विधायक राम दास सोरेन ने कहा कि एनएचआई ने अपने मनमाने तरीके से टोल प्लाजा निर्माण करा रही है. इससे आम लोगों को अतिरिक्त रूपयों का भार पड़ेगा. धालभूमगढ़ और गालूडीह 32 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा किसी भी हाल मे बनने नही देंगे. विधायक ने घाटशिला फूलडूगरी एनएच पर ओवर ब्रिज बनाने की भी मांग उठायी है. ओवर ब्रिज नही बनने पर आए दिन दुर्घटना मे लोगों की मौत हो रही है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+