देवघर प्रेस क्लब के पुर्नगठन के लिए आम बैठक का आयोजन,सभी प्रतिष्ठित हिंदी अखबारों के संपादक भी रहे मौजूद

    देवघर प्रेस क्लब के पुर्नगठन के लिए आम बैठक का आयोजन,सभी प्रतिष्ठित हिंदी अखबारों के संपादक भी रहे मौजूद

    देवघर(DEOGHAR):-देवघर प्रेस क्लब के पुर्नगठन के लिए चुनाव बहुत जल्द होगा।चुनाव को लेकर आम बैठक का आयोजन बेला बगान स्थित अंजुला मेंसन में किया गया।इस बैठक में तमाम हिंदी अखबारों के स्थानीय संपादक, ब्यूरो चीफ, मुख्य संवाददाता और बड़ी संख्या में जिला से लेकर प्रखंड स्तर के विभिन्न संस्थानों के संवाददाता शामिल हुए।सभी ने एक स्वर में जल्द नई कमिटी के गठन के लिए चुनाव कराने पर अपनी अपनी सहमति दी .

    चुनाव संचालन समिति का हुआ गठन 

    देवघर प्रेस क्लब का चुनाव जल्द संपन्न हो इसके लिए आज की बैठक में आम सहमति से चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया . समिति में रिटायर्ड जज,आईएसएस अधिकारी और लोक अभियोजक के देखभाल में संपादक और वरिष्ठ पत्रकारों के 5 सदस्यों को रखा गया है।कमिटी द्वारा एक सप्ताह के अंदर चुनाव प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाएगा . इसके बाद चुनाव को सम्पन्न कराया जाएगा।इससे पहले देवघर प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक सदस्यता अभियान चलाय्या जा रहा है . देवघर में सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया गया है।देवघर प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रशासन द्वारा प्रेस क्लब भवन को बनने वाली नई कमिटी को सौप दिया जाएगा . 

    रिपोर्ट ऋतुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news