पति को मारने के लिए पत्नी ने बनाया प्लान, दो बार साजिश हुई नाकाम तो तीसरी बार ऐसे ले ली जान, अब पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला

    पति को मारने के लिए पत्नी ने बनाया प्लान, दो बार साजिश हुई नाकाम तो तीसरी बार ऐसे ले ली जान, अब पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला

    गढ़वा(GARHWA): आज पूरे देश में सोनम और राजा रघुवंशी की घटना मीडिया के सुर्खियों में है. गढ़वा में भी एक घटना घटी है जो दिल को झकझोरने वाली घटना है. दरअसल एक महिला अपने पति को मारने पर इस कदर उतारू थी की उसने अपने पति को मारने के लिए दो दो बार खाना में जहर मिला कर दिया लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था. पति ने दोनों बार खाने से मना कर दिया. लेकिन महिला की शैतानी सोच ने आख़िरकार पति को मार ही दिया क्योंकि इसबार उसने एक ऐसी तरकीब सोची की पति उसकी इस शैतानी चाल को समझ ना सका.  पत्नी ने इसबार  चिकन में ही जहर डाल दिया था. पति मुर्गा (चिकन) देख अपने आप को रोक नहीं पाया और उसने खाना खा लिया 

    पूरा मामला

    दरअसल गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव निवासी बुधनाथ सिंह 22 वर्ष की मौत संदिग्ध हालात में अहले सुबह सुबह जहरीला पदार्थ के सेवन से हो गया.  घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. इस बावत रंका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने दिए अपने कहानी वाले बयान में कहा है कि उसके घर में मुर्गा भात सभी को खाने के लिए तैयार किया गया था उसकी सास से नहीं बनती थी इसलिए उसने मुझे रास्ते से हटाने के लिए मुर्गा से भरे कटोरे में जहरीला पदार्थ डाल कर मुझे खिला कर मारना चाहा.  मगर भोजन परोसने के क्रम में जहरीला पदार्थ मिलाकर रखा मुर्गा और भात उसने अपने बेटे यानि मेरे पति को परोस दिया. सभी लोग खाना खा कर सो गए अचानक सुबह चार बजे मेरे पति बुधनाथ सिंह को पेट में जोरदार दर्द की शिकायत हुई और देखते देखते उनकी मौत हो गई.

    मृतक की मां ने बहु पर लगाया आरोप

    वहीं मृतक की मां ने बहु पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है. फिलहाल रंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए गढ़वा भेज दिया है तथा मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है.  पुलिस उपाधिक्षक रोहित सिंह ने बताया की प्रथम जाँच के क्रम में पत्नी ही आरोपी निकली है क्योंकि उसने अपने पति को मारने के लिए कई बार योजना बनाई थी. ये उसी का कुराफाती दिमाग़ था. फिलहाल जाँच चल रही है.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news