गुमशुदा नाबालिग को खोजने की बजाय सोती रही बोकारो पुलिस, 3 महीने तक होता रहा गैंगरे'प

    गुमशुदा नाबालिग को खोजने की बजाय सोती रही बोकारो पुलिस, 3 महीने तक होता रहा गैंगरे'प

    बोकारो (BOKARO): जरिडीह से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. 9वीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने लगातार तीन महीने तक गैंगरेप किया है. इस दौरान जब नाबालिग ने विरोध करना चाहा, तो उसके साथ मारपीट की गई. पीड़ित 19 जुलाई मंगलवार को आरोपियों की चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची. तब जाकर रविवार को मामला सामने आया. इस संदर्भ में बता दें कि परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की लिखित शिकायत जरीडीह थाने में दर्ज करायी थी. लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही और नाबालिग के आने का इंतजार करती रही. जब परिजन थाने गए तो बेटी को खुद खोज लेने की भी बात कही. पीड़िता की मानें तो गैंगरेप के दौरान उसे बेरहमी से पीटा जाता था. पीड़िता के बयान पर महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में मनोज कुमार, बिष्णु कुमार और मंतोष कुमार को आरोपी बनाया गया है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रही है.

    यह भी पढ़ें:

    प्यार के प्रतिशोध की ब'लि चढ़ा प्रेमी: प्यार, तकरार, इंकार, प्रतिशोध और ह'त्या का क्या है पूरा मामला जानिए

    क्या है मामला

    पीड़ित 20 अप्रैल को अपने घर से कपड़ा खरीदने बहादुरपुर आई थी. इसी दौरान जब वह कपड़ा खरीद कर घर लौट रही थी, तो उसी समय मंतोष कुमार जो ऑटो लेकर गया था,उसके साथ दो अन्य साथी थे. तीनों ने मिलकर उसे ऑटो में बैठाकर उसका मुंह बांध दिया और उसे उठाकर पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के तेलीडीह स्थित फोरलेन में लाकर एक कमरे में बंद कर दिया. लगातार उसके साथ तीनों ने बारी-बारी 3 महीने तक उसका रेप किया. जब आरोपी कमरे से बाहर निकलते थे तो उसका मुंह बांधकर बाहर से कमरे में ताला लगा दिया जाता था. यह लोग पीड़िता को बाहर से खाना लाकर भी खिलाने का काम करते थे. वहीं 19 जुलाई को पड़ोस की रहने वाली महिला ने पीड़िता को देखा. उसके बाद ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और परिजनों को इसकी सूचना दी. पीड़िता के पास उसका मोबाइल भी था. लेकिन उसके मोबाइल को आरोपियों ने तोड़ डाला था. पीड़िता और उसके परिजनों की सूचना के बाद जरीडीह पुलिस मौके पर जरूर पहुंची. लेकिन सिर्फ घटनास्थल का मुआयना कर वापस लौट गई और पीड़िता के मां को कहा कि लड़की मिल गई है, घर जाएं मामला दर्ज करने से कोई फायदा नहीं होगा. इसके बाद परिजनों ने महिला थाने में आकर मामला न्याय के लिए दर्ज कराया है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news