हंटरगंज प्रखंड में चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अभिषेक रामाधीन की अगुवाई में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक  

    हंटरगंज प्रखंड में चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अभिषेक रामाधीन की अगुवाई में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, लोगों  को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक  

    चतरा(CHATRA):  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा नार्सिंग स्कूल, कौलेश्वरी रोड हंटरगंज प्रखंड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान निशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, बीएमआइ टेस्ट किए गए. इस आयोजन के मौके पर झारखंड चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन, वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार सिंह, हंटरगंज मंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया,बहुरी सिंह,हरी नारायण त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. 

    झारखंड चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अभिषेक रामाधीन ने शिविर में मौजूद लोगो को संबोधित किया . उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे झारखंड में विशेष कर मेरे गृह जिला चतरा,लातेहार और पलामू में अब तक सैकड़ो निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया है. इसके जरिए शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, बीएमआइ टेस्ट कर जरूरतमंदों के बीच मुफ्त में दवाइयों का वितरण किया गया . इसका मकसद लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है. उन्होंने बताा कि डॉक्टर आदर्श कुमार चिकित्सा पदाधिकारी ने लगभग 500 लोगों का मेडिकल चेकअप किया . इस चिकित्सा शिविर के आयोजन  पर सतेन्द्र द्विवेदी,युवा मोर्चा भाजपा महामंत्री नागेंद्र कुमार यादव,वीरेन्द्र तिवारी,भाजपा नेत्री श्रीमती सुनैना देवी,मंडल भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news