साहिबगंज में वज्रपात से चार बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर


साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा के बाबुटोला मोड़ के समीप राजमहल में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत सहित चार लोगों की वज्रपात से मौत हो गयी. साथ ही एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है.
आम पेड़ के नीचे खड़े थे 5 बच्चे
जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर अचानक बारिश शुरू हो गयी. आसपास के इलाके के बच्चे आम चुनने के लिए बागान पहुंच गये. तेज बारिश से बचने के लिए ये लोग एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गये. इसी दौरान गर्जन के साथ ठनका उस आम पेड़ के पास गिरा. जिससे घटनास्थल पर ही 4 बच्चों की मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान बाबूटोला की अयशा खातून (14), नजरुल शेख (10), तौकीर शेख (12) और जाहिद शेख (10) के रूप में हुई है.
4+