पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिंहा पहुंचे धनबाद, झारखंड सरकार को लिया निशाने पर, जानिए क्या कहा
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD): पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिंहा सोमवार को धनबाद पहुंचे और उन्होंने यहां एक पीसी की. पीसी में उन्होंने झारखंड सरकार को निशाने पर लिया. सरकार के अगुआ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके निशाने पर रहे. उन्होंने साफ कहा कि झारखंड की आज जो तस्वीर है, यह तस्वीर आज के पहले कभी नहीं देखी गई थी और न उम्मीद की गई थी. जहां देखिए वहां मुख्यमंत्री का चेहरा चमक रहा है और स्लोगन दिया जा रहा है कि जनसेवा के 3 साल. लेकिन आप अगर किसी भी नागरिक से पूछेंगे कि इन 3 सालों में आपको मिला क्या, तो जवाब मिलेगा कुछ भी नहीं.
3 साल में प्रदेश में कुछ भी नहीं हुआ
3 साल में यह सरकार लूट, झूठ और कूट की नीति पर चली है. जनता को कुछ नहीं मिला है. भाजपा ने जब एक जिम्मेवार विपक्ष के नाते हिसाब लेना शुरू किया, तो ऐसे-ऐसे तथ्य उभरकर सामने आए, जिसे जानकर हैरानी होती है. सरकार के लोग और उसमें शामिल अन्य लोग लूट में शामिल है. चाहे आप किसी की भी नाम ले-लें, फिलहाल पूरे देश में झारखंड का जामताड़ा केंद्र बिंदु बना हुआ है. आप जहां भी जाइए लोग पूछते हैं कि आखिर जामताड़ा में साइबर अपराधियों के नेक्सस को तोड़ने का क्या कोई साधन नहीं है या पुलिस तोडना नहीं चाहती या सरकार उन्हें बचाती है. इस तरह से झारखंड चल रहा है.
चारो ओर लूट मची हुई है
कोयला हो, बालू-गिट्टी हो, सब की लूट मची हुई है और लूटने वालों के ऊपर मुख्यमंत्री का बरदहस्त है. नतीजा है कि झारखंड आगे नहीं बल्कि पीछे जा रहा है. सरकार की अदूरदर्शिता के कारण छात्र-छात्राएं बेरोजगारी का दंश झेल रहे है. युवाओं को प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आने वाली हेमंत सरकार ने युवाओं को छला है. दिशाहीन झारखंड सरकार के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है. बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति खराब है. राज्य के अन्य भागों की बात कौन कहे राजधानी रांची में भी सही नहीं है. सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़कर हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है. ऐसे में एक जिम्मेवार विपक्ष होने के नाते भाजपा को जनता की अदालत में इन सब बात रखने की जरूरत है और भाजपा वही सब काम कर रही है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+