चतरा पहुंचे सिल्ली पूर्व विधायक अमित महतो, स्थानीय नीति की मांग को लेकर रोजाना कर रहे 21 किलोमीटर की दौड़

    चतरा पहुंचे सिल्ली पूर्व विधायक अमित महतो, स्थानीय नीति की मांग को लेकर रोजाना कर रहे 21 किलोमीटर की दौड़

    चतरा (CHATRA): सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो प्रदेश के लोगों को खतियान के आधार पर पहचान और रोजगार का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विधानसभाओं में प्रत्येक दिन 21 किलोमीटर का मैराथन दौड़ कर रहे हैं. अपनी यात्रा का 91वें दिन सिमरिया विधानसभा के नाम रहा. जहां पूर्व विधायक अमित महतो ने टंडवा के उरदा से मैराथन दौड़ की शुरुआत करते हुए सिमरिया मुख्य चौक पर जाकर समाप्त किया.

    मुख्यमंत्री अनदेखा करने का कर रहे काम

    इस दौरान अमित महतो के मैराथन दौड़ के समर्थन में स्थानीय युवाओं ने भी उनके साथ दौड़ लगाई. मीडिया से बात करते हुए अमित महतो ने कहा कि राज्य के बने 22 वर्ष बीत चुके हैं. बावजूद इसके झारखंड वासियों को ना तो स्थानीयता की पहचान मिली और ना ही रोजगार. उन्होंने कहा कि एक उम्मीद के साथ झारखंड वासियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिताने का काम किया है. लेकिन पूर्व की सरकारों से ज्यादा इन्होंने राज्य वासियों के साथ अपने वादों के खिलाफ काम किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगे जायज है. जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनदेखा करने का काम कर रहे हैं. राज्य वासी आने वाले दिनों में उनके साथ भी यही काम करेंगे. अमित महतो का कहना है कि राज्य के सभी कार्यालयों में निचले स्तर से लेकर ऊंचे पायदान का अधिकारी झारखंडी हो.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news