पूर्व माओवादी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से पांच खोखा बरामद

    पूर्व माओवादी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से पांच खोखा बरामद

    लातेहार (LATEHAR): कहते हैं जब तक आप बलवान हों, तब तक लोग आपसे डरते भी हैं और इज्जत भी देते हैं. लेकिन जैसे ही आप शराफत की जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं, लोग आपका जीना मुश्किल कर देते हैं. ऐस ही कुछ पूर्व नक्सली जीतन सिंह के साथ हुआ. बीते रात चार से पांच अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया.

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

    बता दें कि पूर्व नक्सली जीतन सिंह बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र का निवासी था. वह पहले नक्सली था. लेकिन पुलिस के सामने आत्म समर्पण के बाद एक समान्य जीवन जी रहा था. इसी बीच चार से पांच अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से हमला बोल दिया. घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा. वहीं इस बाबत थाना  प्रभारी विश्वजीत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना गोली मारा गया है.

    रिपोर्ट: विकास तिवारी, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news