झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ले जाए गए दिल्ली,अब एम्स में होगा इलाज

    झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ले जाए गए दिल्ली,अब एम्स में होगा इलाज

    धनबाद(DHANBAD): झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को रिम्स रांची से दिल्ली एम्स ले जाया गया. अपने चचेरे भाई नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या की साजिश रचने के मामले में न्यायिक हिरासत में इलाजरत संजीव सिंह को रविवार की देर रात को कड़ी सुरक्षा में एम्स नई दिल्ली के लिए रांची से रवाना किया गया. उनके सीने में दर्द उठने के कारण दोपहर में उन्हें रांची रेलवे स्टेशन के रास्ते से वापस रिम्स लाया गया था. उनकी कार्डियक जांच रिपोर्ट नॉर्मल आने पर डॉक्टरों ने रात में एम्स रेफर कर दिया.

    संजीव को एम्स ले जाने पर  बनी सहमति 

    सोमवार की रात करीब 10 बजे संजीव सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं .कोहरे के कारण रविवार को रांची से राजधानी एक्सप्रेस 7.15 घंटे की देरी से रात 12.30 बजे रवाना हुई. शाम 5:15 बजे ही यह ट्रेन रांची से खुलती है, इसलिए संजीव सिंह को दोपहर में ही रांची रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा था. उनके सीने में दर्द उठने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स में ही इलाज करने की सलाह दी. रिम्स में रात में उनकी तबीयत में सुधार देखा गया. इसी बीच जानकारी मिली कि ट्रेन को परिवर्तन समय से चलाया जा रहा है. इसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने डॉक्टर से मंत्रणा की और संजीव को एम्स ले जाने पर सहमति बनी .

    11 अगस्त 2022 से रिम्स में चल रहा इलाज

    11 अगस्त 2022 से संजीव सिंह का इलाज रांची रिम्स में चल रहा था. रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर किया था .हाई कोर्ट के आदेश और जेल आईजी की अनुमति के बाद धनबाद पुलिस की टीम संजीव सिंह को दिल्ली लेकर गई है.

    रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news