शहर के कुम्हारों को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का तोहफा !जानिए क्या


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा में दीपावली को लेकर हर साल दुकानें लगाई जाती हैं. जो केवल तीन से चार दिनों के लिए ही लगती है. इसमें कुछ कुंभकार की दुकानें होती हैं, तो कुछ साज-सज्जा की दुकानें. लेकिन शुरूवार को जुस्को गुंडा पार्टी के कुछ लोग यहां पहुंचे और अस्थाई दुकानों को हटवाने लगे. ठीक उसी समय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास वहां मिट्टी के दीयों की खरीदारी करने पहुंचे. कुम्हारों ने अपना दुखड़ा उन्हें बताया. इनकी बातों को सुन पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर दुकानों को हटाने से रोका. सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस भी मौके पर पहुंची.
हर साल खरीदते हैं मिट्टी के दीए
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हर साल यहीं से मिट्टी के दिए और पूजा की सामग्री की खरीदारी करते हैं. मौके पर पहुंचे रघुवर दास ने मामले शांत करवाते हुए कहा कि यह लोग 3 से 4 दिनों के लिए अलग से दुकानें लगाकर दीपावली के सामानों की बिक्री करते हैं. ऐसे में इन्हें हटाया जाना उचित बात नहीं है. साथ ही उन्होंने झारखंड वासियों से लोकल फॉर वोकल के तर्ज पर समानों की खरीदारी करने की अपील की और कहा लोगों को घरों में मिट्टी के दीए से ही साज सज्जा करनी चाहिए. अंत में उन्होंने राज्य वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+