चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग पर  टिकी दुनिया की निगाहें, बिहार- झारखंड में भी की जा रही है पूजा अर्चना और कामना

    चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग पर  टिकी दुनिया की निगाहें, बिहार- झारखंड में भी की जा रही है पूजा अर्चना और कामना

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर टिकी है. ऐसे में आज देश के कोने-कोने में चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग की कामना की जा रही है.वही झारखंड के जमशेदपुर सहित बिहार की राजधानी पटना में भी सुरक्षित लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की जा रही है.

    चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग पर  टिकी दुनिया की निगाहें

    जहां एक तरफ जमशेदपुर शहर में चंद्रयान 3 पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने देवी देवताओं से प्रार्थना की.उन्होने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान में भी भारत पूरी दुनिया में अपनी परचम लहरा रहा है. हमारे वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत से आज चंद्रयान-3 चांद के सतह पर लैंड करने जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को नमन करते हुए रघुवर दास वे भगवान से सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामना की. 

    बिहार झारखंड में की जा रही है पूजा अर्चना और कामना

    दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में भी  चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग को लेकर राजधानी पटना के पशुपति वेद विद्यालय में 31बाल ब्राह्मणों ने हवन पूजन किया. और चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग की कामना की. इस मौके पर हवन पूजन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की हम लोग कामना करते हैं और आज देश इतिहास रचेगा और पूरी दुनिया भारत को इतिहास रचते हुए देखेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news