जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के महिला वार्ड में पुरुषों का कब्जा, महिलाओं के शिकायत पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

    जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के महिला वार्ड में पुरुषों का कब्जा, महिलाओं के शिकायत पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): अस्पताल एक ऐसी जगह है जहां लोग अपना इलाज कराने जाते हैं. जहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, मगर वही अस्पताल यदि आपके लिए सबसे असुरक्षित जगह हो जाए तो क्या आप करेंगे. ऐसा सवाल हम आपसे इसलिए कर रहें हैं कि कुछ ऐसी ही शर्मनाक खबर जमशेदपुर से सामने आ रही है. कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही देखने को मिली. जहां महिला वार्ड में पुरुष ने कब्जा कर रखा था. आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना हो रही थी, बता दें कि महिला वार्ड में महिला मरीजों को कपड़े चेंज करने में काफी परेशानी होती थी. कई बार छेड़खानी की घटना सामने आ चुकी है. वही एक महिला मरीज ने इसकी शिकायत होमगार्ड जवानों को की. जिसके बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है.

    महिला वार्ड के बेड पर पुरुष

    शिकायत मिलने के बाद महिला वार्ड में होमगार्ड जवान पहुंचे और इस दौरान पुरुषों को बेड पर सोए हुए देखा गया. जिसके बाद जवानों ने बल प्रयोग कर पुरुषों को महिला वार्ड से बाहर निकाला. इस दौरान कुछ पुरुष ने होमगार्ड जवानों का विरोध भी शुरू कर दिया. उनका कहना था कि हमारी महिला मरीज भर्ती है, उसकी देखरेख के लिए हम यहां रुके हुए हैं.  होमगार्ड जवानों ने किसी की बात नहीं सुनी और सभी पुरुष को महिला वार्ड से बाहर निकाला और कहा कि महिला वार्ड में सिर्फ महिला मरीज को देखने के लिए महिला ही रहेगी. इसके अलावा कोई भी अंदर गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news